2047 तक विकसित राष्ट्र के लिए समाज के हर व्यक्ति की सहभागिता जरूरी: योगेंद्र उपाध्याय

Gargachary Times 30 September 2025, 20:49 90 views
Agra News
2047 तक विकसित राष्ट्र के लिए समाज के हर व्यक्ति की सहभागिता जरूरी: योगेंद्र उपाध्याय
आगरा। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के भाजपा शिवाजी मंडल में विकसित भारत अभियान के अंतर्गत एसएस पब्लिक स्कूल इंदिरा कॉलोनी शाहगंज में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विकसित भारत विषय पर रंगों के माध्यम से अपनी कल्पना और देश के भविष्य का चित्रण किया। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने रचनात्मक और अपनी कला कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा आज बच्चों ने रंगों के माध्यम से भारत के प्रगतिशील स्वरूप, तकनीकी विकास ,महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत की कल्पना का संदेश दिया है। यही बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। योगेंद्र उपाध्याय ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित राष्ट्र के साकार होने का सपना देखा है इस सपने को पूरा करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता जरूरी है। इस मौके पर शिवाजी मंडल अध्यक्ष देवेश पचौरी ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इनकी रही मौजूदगी विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता के दौरान प्रमुख रूप से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, शिवाजी मंडल अध्यक्ष देवेश पचौरी, विकास भारद्वाज, शेखर कुमार जैन, मोहित पांडे, अविनाश भट्ट, पार्षद राधा मानवानी, पार्षद रवि दिवाकर पार्षद मीनाक्षी वर्मा, संतोषी लाल वर्मा, देवेंद्र चाहर , सनी ठाकुर, देवा शेखावत सहित पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता और विद्यालय के स्टाफ के साथ छात्राएं मौजूद रहे। सुभाष मंडल में भी हुई चित्रकला प्रतियोगिता आगरा। दक्षिण विधानसभा के सुभाष मंडल में मंडल अध्यक्ष राजू कुशवाहा के नेतृत्व में विकसित भारत अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर सुभाष पार्क पर किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के पुत्र भाजपा नेता डॉ आलोकिक उपाध्याय, कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र अग्रवाल, भाजपा महानगर की ओर से अध्यक्ष मनोज राजोरा मौजूद रहे। सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने चित्रकला के माध्यम से विकसित भारत की बदलती हुई तस्वीर को भावनाओं में व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा नेता डॉ आलोकिक उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष राजू कुशवाहा, मनोज राजोरा, देवेंद्र अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता और विद्यालय के छात्राएं मौजूद रहे।