नवमी पर हुआ कन्या लांगुरा का भव्य आयोजन
Gargachary Times
1 October 2025, 20:34
220 views
Mathura News
भगवान श्री कृष्ण की नगरी श्री धाम वृंदावन में चारों तरफ माता रानी के जयकारे गुंजायमान हो रहे हैं। गोपीनाथ बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के तत्वाधान में श्री श्री शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम के साथ आयोजित किया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं।
महिषासुर मर्दिनी नाटक की प्रस्तुति ने भक्तों को मनमोहित कर दिया। भक्तों ने ताली बजाकर कलाकारों का स्वागत किया। इसी के साथ बच्चों का बोगी बोगी डांस कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों ने माता के भजनों पर नृत्य कर अपनी प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए दुर्गा बाड़ी के महंत महाराज ने बताया कि 20 वर्षों से यह नवरात्रि कार्यक्रम लगातार आयोजित किया जा रहा है। लगातार वर्षों से माता की पूजा सेवा करने के कारण यह अत्यंत सिद्ध स्थल बन गया है। माता के दर्शन मात्र से प्राणी के सभी दुखों का नाश होता है ।
इसमें षष्ठी तिथि को माता को विराजमान कर स्थापित किया जाता है। नवमी तिथि को कन्या पूजन कर उन्हें प्रसाद का वितरण किया जाता है जिसमें उपस्थित भक्तों द्वारा कन्याओं को उपहार भी वितरित किए जाते हैं। इसी दिन माता रानी का छप्पन भोग भी आयोजित किया जाता है जिसमें माता को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाता है। दशहरा के दिन देवी का विसर्जन सायंकालीन समय में किया जाता है। जिसमें बैंड बाजो के साथ दर्जनों सवारी के साथ माता को विराजमान कर पूरे शहर में भ्रमण कराया जाता है। तत्पश्चात यमुना किनारे माता का विसर्जन किया जाता है। कार्यक्रम में श्याम बिहारी शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, हरि बल्लभ गुप्ता, विष्णु गुप्ता, मेघ श्याम वार्ष्णेय, कपिल अरोड़ा, राम शर्मा, राधेश्याम वार्ष्णेय, नरेंद्र शर्मा, राजकुमार राय, कन्हैया यादव, सौरभ पाल, ऋतिक वार्ष्णेय, शुभम, माधव, मदन गोपाल बैनर्जी, मनोज पाल, बब्बू चंदन वाले, संजय अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।