शिकारपुर में चौधरी चरण सिंह की जयंती के उपलक्ष्य मे भाजपा संगठन मंत्री ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर व नमन कर किया याद
Gargachary Times
23 December 2025, 21:17
237 views
Bulandshahr
जनपद बुलंदशहर में बता दे की आज 23 दिसंबर 25 को चौधरी चरण सिंह की जयंती पूरे देश में मनायी गयी।
उसी क्रम में उ0प्र के जिला बुलंदशहर के तहसील शिकारपुर में चोधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री डा0 चंद्रमोहन सिंह ने सैकड़ो कार्यकर्ताओ व भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओ संग चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन कर याद किया और चौधरी चरण सिंह के विचारों पर प्रकाश डाला और इसके अलावा बुलंदशहर के भूड चौराहा स्थित पार्क में लगी सिंह की मूर्ती पर माल्याअर्पण किया ओर सिंह के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा की आज गांव का विकास हो रहा है किसानो का भी विकास हों रहा है।
इसी मौके कहा की बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर हमारी सरकार सजक है और पूरी नजर रखे हुए है और हमें सरकार पर पूरा भरोसा है क़ी सही समय आने पर सरकार सही फैसला लेगी। विपक्षी पार्टियों पर निशाना सादते हुए बोले की विपक्षियों की कारगुजारी को सब जानते हैं हर नागरिक जानता है उन्होंने क्या किया है। और आज भारत क़ी शक्ति बहुत बड़ी शक्ति बन कर खड़ी हों गई है सब लोग इस बात को जानते है।