जाम से त्रस्त गोवर्धन, जिम्मेदार मोन, दानघाटी पर घंटों जाम में फंसी रही एंबुलेंस
Gargachary Times
3 January 2026, 19:03
106 views
Mathura
गोवर्धन में नव वर्ष पर श्रद्धालुओं का जमकर सैलाब उमड़ रहा है लाखों की संख्या में भक्ति श्रद्धालु गिर्राज महाराज की परिक्रमा करने गोवर्धन पहुंच रहे हैं पूरे सप्तकोशीय परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा सकती है। लेकिन यातायात व्यवस्था के नाम पर गोवर्धन प्रशासन की व्यवस्थाएं जीरो हैं। डीग अड्डा से लेकर एकता तिराहे तक का मंदिर मार्ग क्षेत्र बाहरी वाहनों के प्रवेश के लिए प्रतिबंधित है। बावजूद इसके सैकड़ो की संख्या में बाहरी प्रदेशों के वाहन मुख्य मंदिर मार्ग पर देखे जा सकते हैं जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस प्रशासन कितना लापरवाह है। जो बड़ी ही आसानी से बाहरी वाहनों को कस्बे में प्रवेश करवा रहा है। वाहनों की लंबी-लंबी कतारों के कारण दानघाटी मंदिर के आसपास के क्षेत्र में भारी जाम की स्थिति बनी हुई है। और जिम्मेदार लोग आंख बंद करके बैठे हुए हैं। गिरिराज जी की परिक्रमा करने आने वाले श्रद्धालु प्रशासन को कोसते हुए नजर आ रहे हैं। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की आवश्यकता को लेकर मीडिया द्वारा कई बार खबरों का प्रकाशन किया जा चुका है लेकिन प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती है। देखना होगा कि जिला प्रशासन के आल्हा अधिकारी कब इस मामले को गंभीरता से लेंगे और गोवर्धन की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए काम करेंगे।