Loading...

देश विदेश से आए भक्तों ने दी श्री राम नाम जप के मध्य आहुति

Gargachary Times 14 January 2026, 20:59 270 views
Dharam
देश विदेश से आए भक्तों ने दी श्री राम नाम जप के मध्य आहुति
वृंदावन। परिक्रमा मार्ग स्थित सुदामा कुटी आश्रम के संस्थापक साकेत वासी संत सुदामा दास महाराज के वृंदावन आगमन के शताब्दी महोत्सव एवं जगतगुरु रामानंदाचार्य महाराज की जयंती महोत्सव कुंभ मेला क्षेत्र में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के मध्य पंचम दिवस संत विद्वत सम्मेलन का आयोजन किया गया। साथ ही 108 श्री राम महायज्ञ में राम नाम जप के साथ आहुति दी जा रही हैं। संत संगोष्ठी में अयोध्या से आए जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी बल्लभाचार्य महाराज ने कहा कि संत सुदामा दास महाराज ने अपनी भगवत भक्ति के माध्यम से भक्तों को सद्मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने निः स्वार्थ सेवा का मार्ग प्रशस्त किया। महंत विष्णु दास महाराज हरिद्वार ने कहा कि रामानंदीय संप्रदाय आचार्य संत सुदामा दास महाराज में मानवता की सेवा के प्रति अनूठी भावना थी। महाराज श्री ने गौ सेवा और संत सेवा को ही अपने जीवन का उद्देश्य माना। बक्सर से पधारे महंत राजाराम दास एवं महंत प्रेम दास महाराज ने कहा कि संत सुदामा दास महाराज के वृंदावन आगमन के शताब्दी महोत्सव पर हम सभी को उनके द्वारा बताए गए सेवा के मार्ग पर अग्रसर रहने का संकल्प लेना चाहिए। यही महाराज श्री के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वहीं कुंभ मेला क्षेत्र में बनाए गए भव्य यज्ञ मंडप में चल रहे 108 श्री राम महायज्ञ में देश विदेश से आए भक्तों द्वारा श्री राम नाम जप के मध्य आहुति दी जा रही है। इस अवसर पर महंत राम लखन दास, नरहरी दास महाराज, अयोध्या, रामकरण दास महाराज, गुजरात, स्वामी नवीनानंद महाराज, दिल्ली, स्वामी कृष्णानन्द महाराज, रामस्वरूप पाण्डेय रामकल्याण दास, बिहारी दास महाराज भक्तमाली, बिहारी लाल वशिष्ठ, स्वामी देवादास, महन्त श्रावण दास महाराज, काशी, महन्त भगवत दास महाराज, काशी, महन्त इन्द्र कुमार दास महाराज, रमेश दास महाराज महन्त विजय राम दास महाराज, महन्त मदन गोपाल दास, महन्त अयोध्या दास महाराज आदि मौजूद रहे। संचालन स्वामी जयराम दास देवाचार्य एवं महंत सुदर्शन दास ने किया। महंत अमर दास महाराज ने आभार जताया।
Follow Samachar24