Loading...

अचानक से हरी मटर के भाव गिरने पर किसान पहुंचा एस डी एम के द्वार

Gargachary Times 20 January 2026, 19:29 69 views
Jalaun
अचानक से हरी मटर के भाव गिरने पर किसान पहुंचा एस डी एम के द्वार
कोंच(जालौन) दिन मंगलवार को किसान ने अपनी जी एस 10 मटर की फलियां बेचने के लिए तुडवाई और जब मंडी में रेटों की जानकारी ली तो अचानक से कम रेट खुलने पर वह घबरा गया और वह एसडीएम की चौखट पर गुहार लगाने के लिए पहुंच गया। वक्त के संबंध में ग्राम कैलिया खुर्द निवासी बिकास प्रजापति पुत्र जगदीश प्रसाद ने दिन मंगलवार को उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह को एक पत्र देते हुए बताया कि आज मैने अपनी जी एस 10 मटर तुड़वाई है और मंडी में अचानक से मटर की दर 85 रुपये रह गयी है जिससे मुझे बहुत नुकसान हो रहा है क्योंकि बीज और लागत ज्यादा आ रही है और अगर आप थोड़ा उचित मात्रा में रेट बढ़वा दें तो मुझ किसान का भला हो जाएगा क्योंकि मेरी अर्थ व्यबस्था खेती पर आधारित है।
Follow Samachar24