स्कूल खेल प्रतियोगिता में उभरी प्रतिभा, खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
Gargachary Times
21 January 2026, 20:51
105 views
Jalaun
जालौन के कोच में दिन बुधवार को रामस्वरूप रावत इंटर कॉलेज में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने फीता काटकर शुभारम्भ किया प्रतियोगिता का पहला मैच कक्षा 12 (बी) के विद्यार्थियों के बीच खेला गया, जिसमें बल्लेबाजी करते हुए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। निर्धारित 10 ओवरों के इस मुकाबले में टीम ने 107 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी टीम ने भी कड़ा संघर्ष किया, लेकिन निर्धारित ओवरों में लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और मुकाबला हार गई। इस प्रकार पहला मैच रोमांचक रहा।
दूसरा मैच कक्षा 12 (ए) के छात्रों के बीच खेला गया। इस मैच में भी खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। गेंदबाजों और बल्लेबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के चलते मुकाबला काफी रोचक बना। अंततः एक टीम ने जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की। फाइनल मुकाबला दोनों विजेता टीमों के बीच खेला जाएगा, जिसमें विजेता टीम का निर्णय होगा।
इसके अतिरिक्त कक्षा 9 एवं 11 के विद्यार्थियों के बीच भी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिससे छात्रों में खेल भावना और अनुशासन का विकास हो रहा है। खेलकूद प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में अमित तिवारी, रामजी, सचिन एवं सादाब अली उपस्थित रहे। विद्यालय की ओर से प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया इस अवसर पर राजेन्द्र दुबे ओपी कुशवाहा अमरेंद्र दुबे अनिल सराफ प्रह्लाद कौशल विकार अहमद पुनीत निरंजन बृजेंद्र झा सचिन झा सहित लोग मौजूद रहे।