Loading...

पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी की जन्म जयंती शताब्दी महोत्सव में पावन जन्मभूमि, में 5000 से अधिक श्रद्धालुओं ने दी महायज्ञ में आहुतियां

Gargachary Times 22 January 2026, 21:31 19 views
Dharam
पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी की जन्म जयंती शताब्दी महोत्सव में पावन जन्मभूमि, में 5000 से अधिक श्रद्धालुओं ने दी महायज्ञ में आहुतियां
युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी की पावन जन्मभूमि गायत्री शक्तिपीठ आवल खेड़ा में माता भगवती देवी शर्मा जी के जन्मोत्सव और बसंत पंचमी पर्व पर महायज्ञ दूसरे दिन श्रद्धा का अभूतपूर्व जन सैलाब उमड़ा। सुबह से ही चारों ओर गायत्री शक्तिपीठ आवल खेड़ा में "जय गुरुदेव" के जयकारों और मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय बना रहा। महाप्रसाद और भंडारों की धूम शक्तिपीठ परिसर और पावन जन्मभूमि में आसपास के क्षेत्रों में जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया है। आने वाले हर श्रद्धालु के लिए भोजन और जलपान की उत्तम व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सेवादार पूरी तन्मयता से व्यवस्थाएं संभालने में जुटे हुए हैं। यज्ञ में शामिल हुए 5000 से अधिक श्रद्धालुओ ने आज महायज्ञ के दूसरे दिन आयोजित महायज्ञ में लगभग 5000 से अधिक श्रद्धालुओं ने सम्मिलित होकर विश्व कल्याण की भावना के साथ आहुतियां दीं। यज्ञशाला का दृश्य अत्यंत दिव्य रहा, जहां हजारों हाथों ने एक साथ पावन अग्नि में समर्पण किया। राजस्थान की टोली ने पेश की सेवा की मिसाल में सेवा का एक अनूठा उदाहरण राजस्थान से आई ढाई सौ (250) लोगों की टोली ने जन्मभूमि शक्तिपीठ आवल खेड़ा परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया। राजस्थान के इन सेवादारों ने स्वच्छता को ही सच्ची सेवा मानकर पूरे परिसर को चमका दिया, जिसकी सभी आगंतुकों ने सराहना की। आस्था और सेवा का संगम शक्तिपीठ पर न केवल आगरा बल्कि देश के विभिन्न राज्यों से अनुयायियों का पहुंचना जारी है। पावन जन्मभूमि शक्तिपीठ आवल खेड़ा लाखों लोगों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा प्रशासन और आयोजकमंडल का भीड़ को नियंत्रित करने और सुविधाओं को सुचारू रखने के लिए लगातार सक्रिय हैं।
Follow Samachar24