2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी एआईएमआईएम, कोटरा में जन चौपाल व घर-घर जनसंपर्क
Gargachary Times
22 January 2026, 21:40
120 views
Jalaun
जनपद जालौन के कस्बा कोटरा में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज कर दिया है। महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव में पार्टी को मिली सफलता के बाद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
इसी क्रम में आज कस्बा कोटरा में एआईएमआईएम के जिला उपाध्यक्ष छुन्ना शाह बरकाती के नेतृत्व में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसके पश्चात पार्टी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और आम लोगों को पार्टी की नीतियों व विचारधारा से अवगत कराया। साथ ही, पार्टी को मजबूत करने के लिए सहयोग की अपील की गई।
जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि एआईएमआईएम बाबा साहब अंबेडकर की विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है, जो हर समाज का सम्मान करती है और सभी वर्गों के साथ खड़ी रहती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में पार्टी सभी समुदायों की आवाज मजबूती से उठाएगी।
इस अभियान में तारिक अनवर रहमानी, अब्दुल रशीद चिश्ती, अब्दुल कादिर, जिला कार्यकारिणी सदस्य मासूम अली सहित कई कार्यकर्ताओं ने कोटरा के विभिन्न मोहल्लों में लोगों से मुलाकात कर संवाद किया और पार्टी के प्रति समर्थन जुटाने का प्रयास किया।