Loading...

पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के निर्देशन में 'सड़क सुरक्षा माह' के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

Gargachary Times 22 January 2026, 21:56 96 views
Mainpuri
पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के निर्देशन में 'सड़क सुरक्षा माह' के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया
पुलिस अधीक्षक मैनपुरी, श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में 'सड़क सुरक्षा माह' के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों के प्रति जनसामान्य को सचेत करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। यातायात नियमों के पालन और प्रवर्तन के लिए क्षेत्राधिकारी यातायात, दीपशिखा सिंह और यातायात पुलिस टीम सक्रिय रही जागरूकता पहल: डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय आईटीआई, मैनपुरी की छात्रा प्रीति कुमारी ने इस अवसर पर लोगों को यातायात नियमों के महत्व के बारे में जागरूक किया और सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित किया इस अभियान के दौरान हेलमेट पहनने, सीटबेल्ट लगाने और ओवरस्पीडिंग से बचने जैसी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं मैनपुरी पुलिस द्वारा इस तरह के आयोजनों के माध्यम से युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है
Follow Samachar24