Loading...

ग्राम सिकरी व्यास में यज्ञ कलश यात्रा का भव्य शुभारंभ, भक्तिमय हुआ माहौल

Gargachary Times 23 January 2026, 20:09 9 views
Jalaun
ग्राम सिकरी व्यास में यज्ञ कलश यात्रा का भव्य शुभारंभ, भक्तिमय हुआ माहौल
जनपद जालौन के डकोर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिकरी व्यास में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 23 जनवरी से श्री संकट मोचन हनुमान जी मंदिर में यज्ञ कलश यात्रा का भव्य शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा डीजे, हाथी, घोड़ा और बैंड-बाजे के साथ पूरे उत्साह व श्रद्धा के वातावरण में निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भजन-कीर्तन किया, जिससे पूरा गांव भक्तिमय हो उठा। उल्लेखनीय है कि ग्राम सिकरी व्यास में वर्ष 1995 से श्री श्री 1008 नित्य गोपाल दास महाराज जी (अयोध्या) के सानिध्य में अखंड राम धुन संकीर्तन अनवरत रूप से चल रहा है। तभी से यहां प्रतिवर्ष यज्ञ का आयोजन किया जाता रहा है। नित्य गोपाल दास महाराज जी लगभग 35 वर्षों तक प्रतिवर्ष यज्ञ में उपस्थित होते रहे। वर्तमान में उनके उत्तराधिकारी श्री श्री 1008 महंत कमल नयन दास महाराज जी अयोध्या से पधारकर यज्ञ में सहभागिता कर रहे हैं। श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के महंत श्याम दास महाराज जी के अथक प्रयासों एवं ग्रामवासियों के सहयोग से अखंड राम धुन संकीर्तन निरंतर जारी है। इसी क्रम में आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर महंत श्याम दास महाराज, पंडित राम कुमार गौतम, रामबीर सिंह, कोमल बाबा, पत्रकार राजू ठाकुर सहित अनेक गणमान्य लोग, ग्रामीण व श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन का भी भरपूर सहयोग रहा, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Follow Samachar24