ग्राम सामी में उचित दर दुकान का फीता काटकर किया उद्घाटन
Gargachary Times
24 January 2026, 21:10
230 views
Jalaun
कोंच(जालौन)तहसील क्षेत्र के ग्राम सामी में दिन शनिवार को नव निर्मित मनरेगा अन्नपूर्णा भवन के अंतर्गत निर्मित उचित दर की दुकान एवं जन सुविधा केंद्र का उद्घाटन खण्ड बिकास अधिकारी प्रशांत कुमार व पूर्ति निरीक्षक मनोज तिवारी औऱ सहायक बिकास अधिकारी नरेश चन्द्र दुबे ने फीता काटकर किया कार्यक्रम में ग्रामीणों ने शासन द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए भवन निर्माण के लिए पंचायत का आभार व्यक्त किया वहीं उद्घघाटन कर्ताओं ने कहा कि नयी उचित दर दुकान के संचालन से पात्र लाभार्थियों को खाद्यान्न बितरण की सुविधा पारदर्शिता के साथ मिलेगी और विभिन्न प्रकार की सरकारी सुविधाएं जन सुविधा केंद्र के माध्यम से एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी इस अवसर पर ग्राम प्रधान आनंद कुमार पचौरी पंचायत मित्र नथू वर्मा सचिव वसीम खान तकनीकी सहायक हरिश्चंद्र कोटेदार समीक्षा देवी सन्तोष शास्त्री शशिकांत बुधौलिया कोटा संचालक आकाश बुधौलिया राघव मिश्रा विवेक पचौरी छोटू पचौरी मोहन महाराज सुख सिंह नीरज मास्टर संजू गुप्ता ज्ञान पाल विनय व्यास सहित तमाम ग्रामीणजन मौजूद रहे।