Loading...

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में भव्य परेड का किया गया आयोजन

Gargachary Times 26 January 2026, 21:42 174 views
Bulandshahr
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में भव्य परेड का किया गया आयोजन
जनपद बुलंदशहर में दिनांक 26.01.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन बुलन्दशहर में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रैतिक परेड का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि माननीय राज्यमंत्री उर्जा एवं वैकल्पिक उर्जा विभाग उत्तर प्रदेश शासन सोमेन्द्र तोमर द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं भव्य परेड की सलामी ली गयी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी बुलन्दशहर श्रुति व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह उपस्थित रहें। मुख्य अतिथि द्वारा परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया गया। परेड के निरीक्षण के उपरान्त प्रथम कमाण्डर क्षेत्राधिकारी शिकारपुर शशांक श्रीवास्तव व द्वितीय कमाण्डर उ0नि0मौ0 शारिक बैग एवं तृतीय कमाण्डर उ0नि0 रामकिशन सिंह के नेतृत्व मे मार्च पास्ट/प्रदर्शन किया गया। इसके उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निष्ठा व ईमानदारी एवं भारतीय संविधान व कानून का पालन कराने की शपथ दिलायी गयी। इसके उपरान्त मुख्य अतिथि द्वारा उद्धबोधन किया गया तथा जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका योगदान देने वाले एवं सराहनीय कार्यों में अहम भूमिका निभाने वाले निम्नलिखित पुलिस अधिकारी/कर्मचारिंगण को गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सराहनीय सेवा के लिए पदक एवं पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के प्रशंसा चिन्ह (पदक) व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया- इसके उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर महोदय द्वारा अतिथि माननीय राज्यमंत्री उर्जा एवं वैकल्पिक उर्जा विभाग उत्तर प्रदेश शासन सोमेन्द्र एवं जिलाधिकारी बुलन्दशहर श्रुति को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। रिजर्व पुलिस लाइन मे 77वें गणतन्त्र दिवस को बहुत हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जनपद के जनप्रतिनिधियों सहित अपर पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक देहात डा0 तेजवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार सहित समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक लाइन रेडियो व अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारिगण आदि उपस्थित रहे।
Follow Samachar24