Loading...

भाई की हत्या करने वाला अभियुक्त अपने एक साथी सहित गिरफ्तार, कब्जे से आलाक्तल अवैध पिस्टल व तमंचा बरामद

Gargachary Times 27 January 2026, 20:29 169 views
Bulandshahr
भाई की हत्या करने वाला अभियुक्त अपने एक साथी सहित गिरफ्तार, कब्जे से आलाक्तल अवैध पिस्टल व तमंचा बरामद
जनपद बुलंदशहर थाना खुर्जा नगर पर तहरीर दी कि उसके पति आस मौहम्मद की उसके छोटे भाई जान मौहम्मद ने अपने साथियो के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी। इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खुर्जा नगर पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त 02 अभियुक्तों को मुंडाखेडा - सैमडा नहर से आलाक्तल अवैध असलहा कारतूस व घटना में प्रयुक्त स्कूटी सहित गिरफ्तार किया गया हैं। अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना खुर्जा नगर पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है । गिरफ्तार अभियुक्त जान मौहम्मद ने पूछताछ पर बताया कि उसका व उसके बडे भाई आस मौहम्मद(मृतक) का अलग- अलग कारोबार था लेकिन आस मौहम्मद के द्वारा अलग फैक्ट्री चालू की जा रही थी जिससे उसके कुछ मजदूर उसके बडे भाई आस मौहम्मद की तरफ जाने लगे तथा वह कहता था कि तुम जिस रेट पर सामान बनाकर बेचोगे वह उससे कम रेट पर बेचेगा तथा उसका प्रोपर्टी को लेकर भी आपस मे विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर उसने अपने साथियो के साथ मिलकर अपने भाई आस मौहम्मद की गोली मारकर हत्या कर दी।
Follow Samachar24