Loading...

सेठ बद्री प्रसाद कॉलेज ऑफ नर्सिंग कोंच में धूमधाम से मनाई गई फ्रेशर पार्टी

Gargachary Times 28 January 2026, 19:07 98 views
Jalaun
सेठ बद्री प्रसाद कॉलेज ऑफ नर्सिंग कोंच में धूमधाम से मनाई गई फ्रेशर पार्टी
कोंच स्थित सेठ बद्री प्रसाद कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के स्वागत हेतु फ्रेशर पार्टी का आयोजन बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज परिसर रंग-बिरंगी सजावट, संगीत और उमंग से सराबोर नजर आया। मुख्य अतिथि के रूप में श्री प्रदीप गुप्ता (चेयरमैन, कोंच) एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा अध्यक्ष श्रीमती अंजू गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के वंदन से किया गया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें नृत्य, गीत, नाटक एवं अन्य मनमोहक कार्यक्रम शामिल रहे। प्रस्तुतियों ने सभी अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया, वहीं अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की मुक्तकंठ से सराहना की। कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली संचालन अमन एवं जया सरोज द्वारा किया गया, जिन्होंने अपनी ऊर्जावान एंकरिंग और मधुर शब्दों से पूरे समागम को बांधे रखा। इसके बाद आयोजित रैंप वॉक प्रतियोगिता ने सभी का ध्यान आकर्षित किया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने आत्मविश्वास और शानदार अंदाज में प्रस्तुति दी। निर्णायकों के निर्णय के अनुसार मिस फ्रेशर का खिताब साहना खान को प्रदान किया गया, जबकि मिस ब्यूटी का खिताब शिवानी ने अपने नाम किया। मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा विजेताओं को फ्रेशर बेल्ट पहनाकर सम्मानित किया गया तथा आकर्षक उपहार भेंट किए गए। अतिथियों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और मंच कौशल को निखारते हैं। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज प्रबंधन, शिक्षकों एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, उमंग और खुशियों से भरा रहा।
Follow Samachar24