थाना कैलिया पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Gargachary Times
28 January 2026, 21:04
139 views
Jalaun
जालौन। पुलिस अधीक्षक जालौन के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना कैलिया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कैलिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 28 जनवरी 2026 को थाना अध्यक्ष अवनीश कुमार के नेतृत्व में तथा उप निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) रूपेंद्र कुमार द्वारा मय पुलिस टीम के साथ दबिश देकर अभियुक्त अतर सिंह पुत्र ललई, निवासी ग्राम खुटैला, थाना कैलिया, जनपद जालौन को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कैलिया में अभियोग संख्या 218/25 के अंतर्गत धारा 83/16, 325, 323, 504 व 506 भादवि में मुकदमा दर्ज है।
बताया गया कि अभियुक्त काफी समय से न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त को थाना लाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण की गई तथा बाद में माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस कार्रवाई में पुलिस टीम की सक्रियता और सतर्कता सराहनीय रही।
थाना अध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून का भय तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।