2 शातिर शराब तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 745 पेटी अवैध अंग्रजी शराब (कीमत करीब 50 लाख रुपये), 1 ट्रक व 2 मोबाइल फोन बरामद
Gargachary Times
31 January 2026, 18:39
237 views
Bulandshahr
जनपद बुलन्दशहर में दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 30/31-01-2026 की रात्रि को स्वाट टीम देहात व थाना अरनिया पुलिस द्वारा एक अभिसूचना के आधार पर चैकिंग के दौरान 2 शातिर शराब तस्करों को मानगढ़ी मंदिर पहावटी चौकी के पास से 1 ट्रक में लदी 745 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व 2 मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया गया अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना अरनिया पर मुअसं- 22/2026 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम व धारा 318(4) बीएनएस पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता ,संदीप सिंह पुत्र तेजा सिंह निवासी ग्राम कुकराड थाना ठुलीवाल जनपद बरनाला पंजाब। सरबजीत सिंह पुत्र भीन्दर सिंह निवासी ग्राम खासिकलाँ थाना जमलापुर जनपद लुधियाना पंजाब।
बरामदगी-745 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (पंजाब मार्का) (Mc dowels no1, Imperial blue, Royal challenge, Royal Stage)
1 ट्रक 14 टायर (नं0-PB 10JK 9177)
2 मोबाइल फोन
गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा ट्रक में नीचे शराब की पेटी भरी जाती हैं तथा उसके ऊपर चावल की भूसी के बोरे भर लेते हैं । पुलिस से बचने के लिए अगरबत्ति के पाउडर की फर्जी बिल्टी बनावा लेते हैं तथा शराब को पंजाब से ले जाकर झारखंड राज्य में विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करते है। घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की जानकारी की जा रही है।