ब्रह्माकुमारी के लक्ष्मी नगर आश्रम से हर हर महादेव के नाद से महाशिवरात्रि पर्व का हुआ शुभारम्भ
Gargachary Times
2 February 2026, 18:43
128 views
Dharam
परमपिता परमात्मा शिव के दिव्य अवतरण का यादगार महाशिवरात्रि पर्व ब्रहमाकुमारी संस्था द्वारा लक्ष्मी नगर सेवाकेंद्र पर धूमधाम से मनाया गया । 15 दिन चलने वाले इस आयोजन मे रिफाइनरी नगर, लक्ष्मीनगर , अकबरपुर और बलदेव छेत्र मे जनसम्पर्क और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जनमानस को बुराईओ और व्यसनों से दूर रहने तथा ईश्वरीय ज्ञान द्वारा अपने जीवन को दिव्य बनाने हेतु प्रेरित किया जाएगा । सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बी के कृष्णा दीदी ने बताया कि यह संस्था विगत 90 वर्षो से विश्व के 147 देशो मे आध्यात्मिक ज्ञान की निशुल्क शिक्षा दे रही है ।शिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए उन्होने कहा कि इस कलयुगीरात्रि का तम हरने और सतयुगी सृष्टि का सृजन करने हेतु ,सभी आत्माओ के पिता परमपिता शिव विगत 90 वर्षो से ब्रह्मा तन का आधार लेकर राजयोग का ज्ञान दे रहे है । शिव के अन्य नाम नील कंठ और अमर नाथ भी है ,इसका अर्थ है कि वह स्वयं समस्त जगत की बुराइयों और अवगुण रूपी विष का पान करके ,सभी को ज्ञानमृत पिला कर अमरत्व की प्राप्ति कराते है ,इसी की यादगार मे भक्तगण शिवलिग पर विषैले फल और फूल अर्पण करते है
स्थानीय विधायक प्रतिनिधि तरुण प्रकाश जी ने संस्था के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू शिविर की मधुर स्मृतियों को साझा किया ।जिला कमांडेंट डॉ शैलेंद्र प्रताप सिंह जी नें संस्था द्वारा किए जा रहे समाज उत्थान के प्रयासो की मुक्त कंठ से भूरि भूरि सराहना की .
इस आयोजन में माउंट हिल एकेडमी की डायरेक्टर बरखा वर्मा, गुंजन वर्मा, मथुरा रिफाइनरी के अधिकारी गण ,सुदूर ग्रामीण अंचलो से बड़ी संख्या मे भाई बहनो ने सहभागिता की ।