गलत नाला निर्माण पर ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Gargachary Times
2 February 2026, 18:57
102 views
Jalaun
कोंच(जालौन) तहसील क्षेत्र के ग्राम खैरी में जिला पंचायत द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है ग्रामीणों का आरोप है कि नाला निर्माण कार्य स्वीकृत प्रस्ताव के अनुसार न होकर मनमाने ढंग से दूसरी जगह कराया जा रहा है जिससे गांव की सड़कों जल निकासी व्यवस्था और पेयजल आपूर्ति पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है
इसी को लेकर दिन सोमवार को ग्राम खैरी के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपते हुए बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर गलत स्थान पर हो रहे नाला निर्माण कार्य को तत्काल रोका जाए तथा
प्रस्ताव के अनुसार नाला निर्माण हुल्की माता मंदिर के तालाब से प्रारंभ होकर प्राथमिक विद्यालय होते हुए घनश्याम के खेत से बम्बा तक किया जाना था जिससे पूरे गांव की जल निकासी सुचारू हो सके और प्राथमिक विद्यालय में होने वाली जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो जाए लेकिन वर्तमान में नाले का निर्माण ऐसे स्थान पर कराया जा रहा है जहां से पानी का निकास संभव नहीं है
ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य के चलते गांव की मुख्य सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं और पेयजल लाइनें टूट रही हैं जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में इस संबंध में अधिकारियों को लिखित शिकायत दी जा चुकी है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते निर्माण कार्य नहीं रोका गया तो गांव की स्थिति और बिगड़ जाएगी जिसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा वहीं प्रभारी एसडीएम वीरेंद्र गुप्ता ने ज्ञापन प्राप्त करते हुए ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराकर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाएगी
इस मौके पर आशीष कुमार घनश्याम अनन्तराम दीपक कुमार राघवेंद्र सुमित कुमार अमित मिश्रा चेतन पचौरी प्रताप सिंह अनिल कुमार सहित ग्रामीण मौजूद रहे।