Loading...

गौवंशजों की दुर्दशा देखने पर प्रधान व सचिव दे रहे धमकी

Gargachary Times 2 February 2026, 19:18 64 views
Jalaun
गौवंशजों की दुर्दशा देखने पर प्रधान व सचिव दे रहे धमकी
कोंच(जालौन) जब जब गौ रक्षक व ग्रामीण गौशाला में गौवंशजों की दुर्दशा देखने को जाते है तो प्रधान व सचिव मिलकर उन्हें धमकाते हैं यह हम नहीं कह रहे हैं यह तहसील क्षेत्र के ग्राम क्योलरी निबासी गौरक्षक व गौसेवक कह रहे हैं क्योंकि तीन माह पूर्व गौशाला में डेढ़ सौ गायें मौजूद थीं और अब प्रधान की अनदेखी के चलते भूख प्यास से तड़पकर व सर्दी से गौवंशज मृत होते हुए 40/50 पर ही आ गए हैं इतना ही नहीं कोई गौवंशज मरने पर प्रधान गढ्ढा खुदवाकर उसमें मृत शरीर तो डाल देता है लेकिन उसपर मिट्टी डलबाने की जहमत नहीं उठता है इससे दुर्गंध तो।आती ही है और आवारा कुत्ते भी मृत शरीर को नोच नोच कर खाते हैं जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त होता जा रहा है गौसेवकों ने प्रभारी एस डी एम बीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता को दिन सोमवार को एक प्रार्थना पत्र देते हुए गौशाला का निरीक्षण कर उचित कार्यवाही किये जाने की मांग की है इस दौरान नितिन कुमार बादल गौतम संजय दीपक अमित सहित तमाम ग्रामीण नजर मौजूद रहे।
Follow Samachar24