Loading...

आवल खेड़ा में विराट हिंदू सम्मेलन सभा से पहले आयोजकों ने कि प्रेस वार्ता

Gargachary Times 2 February 2026, 19:18 70 views
Agra
आवल खेड़ा में विराट हिंदू सम्मेलन सभा से पहले आयोजकों ने कि प्रेस वार्ता
आगरा आंवलखेड़ा स्वामी निजानंद सम्मेलन समिति आंवलखेड़ा नगर द्वारा आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारीयां नगर आवल खेड़ा में जोर-शोर से चल रही हैं सघन जनसंपर्क अक्षत वितरण से सभी जनों का आमंत्रण बड़े ही सौहार्दपूर्ण ढंग से किया जा रहा है, कार्यक्रम किस प्रकार भव्य बने और समाज की सज्जन शक्ति संगठित होकर बलवान बने यही उद्देश्य लेकर हमारी टोलियां घर-घर अनवरत जा रही हैं। विराट हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत शिरोमणि स्वामी सुतीक्ष्ण दास महाराज रहेंगे जिनके आशीष वचन सभी सनातन हिंदू प्रेमियों को प्राप्त होंगे, कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में मनोज केंद्रीय सह मंत्री विश्व हिंदू परिषद जिनका उद्बोधन आगंतुक सभी सनातनी प्रेमियों को ऊर्जा से ओत प्रोत कर देने वाला रहेगा, कार्यक्रम में महिला शक्ति के रूप में बहन रीना क्षेत्रीय संयोज़िका दुर्गा वाहिनी रहेगी जो कि महिलाओं को महिला सशक्तिकरण का संदेश देगी, स्वामी निजानंद समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि समस्त क्षेत्र वासियों का उत्साह कार्यक्रम को भव्यता का रूप प्रदान करने के लिए तैयार है साथ ही मैं सभी क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का भी आग्रह करता हूं। कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में प्रेमचंद (शिक्षक) रहेंगे। समिति सदस्य डॉ विनोद, डॉ अरुणा चंद्रपाल सिंह चौहान, देवेंद्र सिंह परमार, रामवीर सिंह अरविंद, दुर्गेश चौहान दुष्यंत सिंह चौहान बिजेंद्र चौहान मुकेश चौहान धर्मवीर प्रजापति लक्ष्मी नारायण वर्मा नवल किशोर रविंद्र सिंह चौहान प्रधान आंवलखेड़ा, ध्रुव चौहान , राजेश परमार आयुष, गजेंद्र चौहान निमेश प्रजापति, राजवीर वाल्मीक, आदि हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे ।
Follow Samachar24