रसुलपुर गांव में भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने की पंचायत
Gargachary Times
2 February 2026, 21:03
91 views
Mathura
मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र स्थित गांव रसूलपुर में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने एक पंचायत की।
पंचायत की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चौधरी मीरा सिंह ने की और संचालन गोवर्धन ब्लॉक अध्यक्ष घुरे लाल शास्त्री ने किया। रसूलपुर गांव की माइनर में पानी लगातार ओवरफ्लो होने के कारण तमाम स्थानीय किसानों की गेहूं और सरसों की फसल जलमग्न हो गई है जिससे सैकड़ों एकड़ में फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने इन किसानों की समस्या का मुद्दा उठाया और एक पंचायत की।
जिसमें भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रवक्ता गजेंद्र सिंह परिहार का कहना है कि सरकारी तंत्र की लापरवाही की वजह से बार-बार किसानों की फसल बर्बाद हो जाती है। सरकारी बयान तो बड़े-बड़े होते हैं, लेकिन जब किसान की फसल बर्बाद होती है, तो मुआवजे के नाम पर चुप्पी लगाकर बैठने का काम किया जाता है। गजेंद्र सिंह परिहार ने मंच के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री से अपील की है,कि जल्द से जल्द इन किसानों की फसल का मुआयना कराया जाए और बर्बाद हुई फसल का किसानों को मुआवजा दिया जाए।
पंचायत के दौरान पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि ,यदि कोई सक्षम अधिकारी इस पंचायत में हमारी बात सुनने नहीं आता हैं तो, मथुरा-भरतपुर रोड को जाम कर दिया जाएगा। मौके पर नायब तहसीलदार गोवर्धन, एसडीओ सिंचाई मथुरा, जेई सिंचाई मथुरा, लेखपाल रसूलपुर पहुंचे। काफी जद्दोजहद के बाद नायब तहसीलदार के समझाने पर किसान शांत हुए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों किसानों की समस्या का जल्द निस्तारण कराने की बात की।
इस दौरान भारतीय किसान यूनियन टिकैत से ओपी कुंतल, ब्लॉक उपाध्यक्ष गोवर्धन, द्रोणाचार्य कुंतल, जगदीश परिहार, प्रदेश कैंप कार्यालय महासचिव उत्तर प्रदेश, कैप्टन बच्चू सिंह, जिला उपाध्यक्ष मथुरा, चौधरी मीरा सिंह, जिला अध्यक्ष मथुरा, राजकुमार नैन, तहसील अध्यक्ष गोवर्धन, अभिषेक चौधरी, तहसील प्रवक्ता गोवर्धन, नेपाल सिंह और सैकड़ों की तादाद में किसान मौजूद थे।