मैनपुरी में सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड और लूट का पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में सफल खुलासा
Gargachary Times
3 February 2026, 22:19
2 views
Mainpuri
मैनपुरी के बरनाहल थाना क्षेत्र के फूलापुर गांव में 26 जनवरी 2026 की रात हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड और लूट का पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में सफल खुलासा कर दिया गया है।
पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों, अर्जुन (रिश्ते का दामाद) और आनंद (पड़ोसी) को गिरफ्तार किया है।
यह हत्या पुरानी रंजिश और घर में होने वाली शादी के लिए रखे गए गहने व नगदी लूटने के इरादे से की गई थी।
मृतक दंपति के बेटे की शादी 18 फरवरी को होनी तय थी।
पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए शत-प्रतिशत आभूषण, घटना में इस्तेमाल किए गए दो तमंचे और दो खोखा कारतूस बरामद कर लिए हैं।
घटना 26/27 जनवरी की रात महेश चंद्र शाक्य (60) और उनकी पत्नी अनीता देवी (58) की सोते समय सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इस सफलता के लिए मैनपुरी पुलिस की पांच टीमों ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपियों को ट्रेस किया।