मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जसराना ब्लॉक में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का किया आयोजन
Gargachary Times
3 February 2026, 22:23
6 views
Firozabad
फिरोजाबाद । उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जसराना ब्लॉक के शारदा रिसोर्ट में भव्य सामुहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 3 मुस्लिम जोड़ों सहित कुल 88 जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थाम कर दाम्पत्य जीवन की शुरूआत की। तथा, कार्यक्रम में सम्मिलित हुए जोड़ों को साडी ब्लाउज सहित, पेटीकोट, चुनरी, पैन्ट का कपड़ा, शर्ट का कपड़ा, फेंटा/गमछा, चांदी की पायल (एक जोडी), चांदी की बिछिया (एक जोडी), स्टील डिनर सैट, प्रेशर कुकर, कढाई, ट्रॉली बैग, वैनिटी किट, दीवार घडी, सीलिंग फेन, कूल केज, आयरन प्रेस, डबल बेड चादर, पिलो कवर, कम्बल, गद्दा/ मैटेस, तकिया, सिंहोरा, चूड़ी, कंगन, ड्राई फ्रूट्स, मिष्ठान, आदि वैवाहिक सामग्री और सरकार द्वारा निर्धारित सहायता राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने नव विवाहित जोड़ों पर पुष्प वर्षा कर उन्हें सुखी जीवन का आर्शीवाद दिया।
भाजपा के जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि, प्रदेश सरकार गरीबों और जरूरतमंदों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सामुहिक विवाह योजना से समाज में एकजुटता का संदेश मिलता है। इन 88 जोड़ों को नई शुरूआत करते देखकर अत्यंत प्रशंसा हो रही है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी राजमती ने कहा कि, सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाऐं संचालित की जा रही हैं। उन्हीं योजनाओं में से एक मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना है। जिसमें, गरीब कन्याओं के विवाह कराए जाते हैं तथा, गृहस्थी की शुरूआत करने के लिए वैवाहिक सामग्री भी प्रदान की जाती है। साथ ही उन्होंने उपस्थित जन-समूह को योजना के विषय में बताते हुए अपेक्षा की, कि, अपने आस-पास के क्षेत्रों में योजना के बारे में बताएं ताकि, आने वाले कार्यक्रमों में और अधिक से अधिक पात्र लोग लाभान्वित हो सकें।
इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख जसराना संध्या राजपूत और बीडीओ जितेन्द्र सिंह सहित स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ भारी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं कन्या पक्ष एवं वर पक्ष के परिजन मौजूद रहे।