Loading...

मथुरा प्रसाद महाविद्यालय, कोंच में एनसीसी का वार्षिक निरीक्षण संपन्न

Gargachary Times 3 February 2026, 22:26 9 views
Jalaun
मथुरा प्रसाद महाविद्यालय, कोंच में एनसीसी का वार्षिक निरीक्षण संपन्न
कोंच,मथुरा प्रसाद महाविद्यालय, कोंच में दिनांक 03 फरवरी 2026 को 58 उत्तर प्रदेश वहिनी एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एस. के. सिंह द्वारा महाविद्यालय एनसीसी का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर कर्नल एस. के. सिंह ने एनसीसी कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व एवं राष्ट्रसेवा के प्रति प्रेरित किया तथा महाविद्यालय के एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ. हरिश्चंद्र तिवारी के कार्यों की सराहना की। उनके साथ सूबेदार मेजर दुर्गाराम, सूबेदार नरेंद्र सिंह, जीसीआई सुश्रिता टी थोडकर, हवलदार ओम बहादुर, हवलदार होम बहादुर थापा भी रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विजय विक्रम सिंह, रोवर प्रभारी डॉ. भूपेंद्र कुमार त्रिपाठी एवं हिंदी विभाग के प्रभारी डॉ. सुधीर कुमार अवस्थी, कार्यालय अधीक्षक सुनील कुमार, दीपक कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। कैडेट साक्षी एवं दीपाली ने पायलट के रूप में कमांडिंग ऑफिसर को एस्कॉर्ट करते हुए परेड ग्राउंड तक ले जाने का दायित्व निभाया। परेड ग्राउंड में सीनियर कैडेट दर्श द्विवेदी द्वारा रिपोर्टिंग करते हुए कैडेट्स का परिचय प्रस्तुत किया गया। निरीक्षण के दौरान एनसीसी कैडेट्स द्वारा तैयार किए गए फील्ड सिग्नल, वेपन, फाइल फॉर्मेशन, कंपास एवं सर्विस प्रोटेक्टर के मॉडलों का प्रदर्शन किया गया, जिसकी कमांडिंग ऑफिसर द्वारा सराहना की गई। साथ ही कमांडिंग ऑफिसर द्वारा फ्लैग होस्टिंग पॉइंट, एनसीसी प्रतीक संरचना, एनसीसी ध्वज चित्र आदि का भी निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने एनसीसी कार्यालय, एनसीसी स्टोर रूम तथा कैडेट्स द्वारा विकसित इंद्रप्रस्थ वाटिका का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य डॉ. विजय विक्रम सिंह एवं एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ. हरिश्चंद्र तिवारी द्वारा कमांडिंग ऑफिसर को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर महाविद्यालय के कैडेट राजकुमार, अवंतिका, राम जी, गोविंद, रिया, विवेक, कशिश, कृष्णा आदि कैडेट्स, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Follow Samachar24