Loading...

मुर्थर अलीपुर में जेई मुशीलाल की मुहिम: घर-घर दी ओटीएस की जानकारी, महिलाओं ने जताया आभार

Gargachary Times 5 February 2026, 18:23 134 views
Agra
मुर्थर अलीपुर में जेई मुशीलाल की मुहिम: घर-घर दी ओटीएस की जानकारी, महिलाओं ने जताया आभार
दक्षिणान्चल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा बकाया बिजली बिलों के निस्तारण के लिए चलाई जा रही 'बिजली बिल राहत योजना 2025-26' ओटीएस अब ग्रामीण क्षेत्रों में जोर पकड़ रही है। विभागीय अधिकारियों ने अब दफ्तरों को छोड़कर जमीनी स्तर पर मोर्चा संभाल लिया है। इसी कड़ी में अहारन उपकेंद्र के जेई मुशीलाल ने ग्राम मुर्थर अलीपुर में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर ग्रामीणों को बड़ी राहत दी।मौके पर ही हुआ शिकायतों का समाधान जेई मुशीलाल ने अपनी टीम के साथ गांव की गलियों में घूमकर लोगों को ब्याज माफी की जानकारी दी। उनकी इस सक्रियता का असर यह रहा कि कैंप के दौरान ही 20 नए ओटीएस पंजीकरण किए गए। इसके अलावा, बिजली चोरी या अन्य विवादों से जुड़े 2 एफआईआर मामलों का भी मौके पर ही निस्तारण कर उपभोक्ताओं को कानूनी उलझनों से राहत दिलाई गई।महिलाओं के लिए 'वरदान' बनी घर-घर दस्तक जेई की इस पहल का सबसे ज्यादा लाभ गांव की महिलाओं को मिला। स्थानीय महिलाओं ने विभाग की प्रशंसा करते हुए कहा, "घर के कामों और दफ्तर की दूरी की वजह से हम बिजली ऑफिस नहीं जा पा रहे थे। जेई साहब ने खुद घर आकर हमें समझाया और हमारा काम आसान कर दिया। वे वास्तव में एक संवेदनशील अधिकारी हैं।"योजना ब्याज माफी: बकाया बिल के सरचार्ज (ब्याज) पर 100% की छूट। मूल राशि में राहत: छोटे उपभोक्ताओं (1-2 किलोवाट) को मूल बकाये में भी 20% तक की छूट।आसान किस्तें: ₹500 और ₹750 जैसी छोटी मासिक किस्तों में भुगतान की सुविधा।सस्ता पंजीकरण: मात्र ₹2000 जमा करके योजना का लाभ लिया जा सकता है। अंतिम अवसर का लाभ उठाएं: जेई मुशीलाल ने ग्रामीणों से अपील की कि यह योजना एक 'अंतिम अवसर' की तरह है। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे जल्द से जल्द बिजली कार्यालय, जनसुविधा केंद्र या विभागीय वेबसाइट के माध्यम से अपना पंजीकरण कराएं और भारी जुर्माने व कार्रवाई से बचें।
Follow Samachar24