मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत विकास खण्ड अरॉव में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया
Gargachary Times
5 February 2026, 19:05
107 views
Firozabad
मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत विकासखंड अरांव में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विकास की मुख्य धारा से वंचित 137 पात्र लाभार्थियों को उनके स्वयं के पक्के आवास के स्वीकृति प्रमाण पत्र सौंपे गए, प्रशासन की ओर से दी गई इस सौगात ने लाभार्थियों के जीवन में खुशियों का संचार कर दिया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह तथा ब्लॉक प्रमुख कमलेश राजपूत रहे, उन्होंने संयुक्त रूप से सुषमा देवी, मीना, रनवीर सिंह, नीतू, सालमती प्रमुख रहे लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए और उन्हें नए घर की बधाई दी और कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, सर पर पक्की छत होने से न केवल परिवार सुरक्षा महसूस करेगा, बल्कि समाज में उनका सम्मान भी बढ़ेगा, जब लाभार्थियों के हाथों में उनके अपने घर का प्रमाण पत्र आया तो उनके चेहरों पर खुशी झलक रही थी, लाभार्थियों ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिलाधिकारी रमेश रंजन का इस अवसर पर कोटि-कोटि बार धन्यवाद अर्पित किया, इस दौरान खंड विकास अधिकारी शिव गोविंद सिंह, सहायक विकास अधिकारी राजेश कुमार समस्त पंचायत सचिव उपस्थित रहे।