Loading...

चोरी करते पकड़े गए चोर को पुलिस के किया हवाले

Gargachary Times 6 February 2026, 20:58 56 views
Jalaun
चोरी करते पकड़े गए चोर को पुलिस के किया हवाले
कोंच(जालौन)घर पर पकक्यात में बहिन आयी हुई थी और घर के लोग मुहल्ले में खाना खाने गए थे तभी चुपके से पकक्यात का सामान चोरी करने के उद्देश्य से चोर घुस आए लेकिन बहिन ने चोरों को देख लिया और लोगों के सहयोग से एक चोर को पकड़कर पुलिस के हबाले कर दिया। जिला शिवपुरी के थाना करेड़ा के मोहल्ला काजी निवासिनी तरन्नुम पत्नी सोहेल हाल निवास मोहल्ला आजाद नगर अपने भाई की पकक्यात में अपने पिता के घर आई हुई थी घटना दिनांक 5 फरवरी 2026 समय करीब 8:30 बजे रात्रि की है जब घर के सभी व्यक्ति मोहल्ले में खाना खाने गए हुए थे तभी मौका पाकर मोहल्ले का ही सोहेल उर्फ लुक्के पुत्र एनुल आबदीन उर्फ बबलू व एनुल आबदीन पुत्र बुध्धू व दो अन्य पकक्यात का सामान चुराने के उद्देश्य से घर में घुसे जिसे तरन्नुम ने देखा और चिल्ला पड़ी तभी सोहेल ने तरन्नुम का मुंह दबाया और मंगलसूत्र छीन लिया लेकिन उसी बक्त तरन्नुम का भाई मौसम आ गया तो उसे भी उक्त मार पीटने लगे हो हल्ला सुनकर पड़ोसी आ गए तो उक्त मेसे सोहेल को सभी ने पकड़ लिया अन्य मौके से भाग गए जिसपर डायल 112 पुलिस को बुलाया बुलाकर सोहेल को पुलिस के हबाले कर दिया उक्त घटना के सम्बन्ध में तरन्नुम ने कोतवाली में।प्रार्थना पर देते हुए कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
Follow Samachar24