स्थगन आदेश का उलघ्घन की संभावना पर एस डी एम को दिया पत्र
Gargachary Times
6 February 2026, 20:59
59 views
Jalaun
कोंच(जालौन) तहसील क्षेत्र के ग्राम भकरोल निवासी प्रितपाल सिंह पुत्र तुलाराम ने दिन शुक्रवार को उप जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि मेरी आरजी नंबर 47/2 का वाद हरचरन पाल बनाम प्रताप आदि वाद संख्या 1504/2025 माननीय न्यायालय राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज में लंबित है जिसमें दिनांक 5 अगस्त 2025 को स्थगन आदेश यथा स्थिति के लिए जारी हुआ था जो प्रभावी है लेकिन प्रतिपक्षी गण कल्लू खरे व दीपू खरे पुत्रगण बीरेन्द्र निवासी नदीगांव गुंडई के बल पर स्थगन आदेश का उलघ्घन कर रहे हैं और पुलिस की मिली भगत से यथा स्थिति में परिवर्तन कर सकते है प्रतिपाल ने एस डी एम से उक्त लोगों को थाना नदीगांव पुलिस की सहायता से स्थगन आदेश का पालन करवाये जाने की मांग की है