एमपीडीसी महाविद्यालय में SIR महाअभियान के तहत भाजपा का शिविर आयोजित
Gargachary Times
6 February 2026, 21:00
57 views
Jalaun
कोंच(जालौन) नगर में दिन शुक्रवार को सुबह करीब 11:30 बजे मथुरा प्रसाद महाविद्यालय परिसर में SIR महाअभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई द्वारा एक शिविर का आयोजन किया गया जिसमें नए मतदाताओं को जोड़ना और युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करना रहा
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक मूलचन्द्र निरंजन और भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल के नेतृत्व में शिविर संचालित किया गया इस दौरान भाजपा के जनप्रतिनिधि नगर पदाधिकारी शक्ति केंद्र संयोजक बूथ अध्यक्ष तथा पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे शिविर में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को नए मतदाता बनने के लिए फार्म वितरित किए गए और उन्हें मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई इस दौरान
बक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का अधिकार बेहद महत्वपूर्ण है और युवाओं की भागीदारी से लोकतंत्र और मजबूत होता है उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की है कि जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है वह अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं और मतदान के अधिकार का प्रयोग करें।
शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और नए मतदाता बनने के लिए फार्म प्राप्त किए इसी कड़ीं में
आयोजकों ने बताया कि इस तरह के जागरूकता शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ा जा सके और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सहभागिता बढ़ाई जा सके इस अवसर पर
भाजपा महामन्त्री राजेन्द्र दुबे ओपी कुशवाहा अनिल कपूर विपिन पटेल कृष्ण कुमार झा मनीष नगरिया अनिल अग्रवाल रिजवान कुरैशी सहित महाविधालय के प्रो विजय विक्रम प्रो हरिश्चंद्र तिवारी महेंद्र नाथ मिश्रा लवकेश सर सुनील निरंजन राकेश वर्मा दीपांशु पटेल सहित छात्र छात्राये मौजूद रहे।