डीएम रमेश रंजन के निदेशन में उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजनांतर्गत मिशन प्रबन्धकों के साथ समीक्षा बैठक की
Gargachary Times
6 February 2026, 21:03
3 views
Firozabad
जिलाधिकारी रमेश रंजन के निर्देशन में उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजनान्तर्गत विकास भवन सभागार कक्ष में समस्त सहायक विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास) एवं ब्लॉक मिशन प्रबन्धकों के साथ समीक्षा बैठक आहूत की गयी। बैठक के दौरान डी0सी0एन0आर0एल0एम0 महेन्द्र प्रताप यादव ने बताया कि अन्त्योदय अन्नयोजना के 30268 कार्ड धारक व पात्र गृहस्थी के 295898 कार्ड धारक को मिलाकर कुल 336166 कार्ड धारक परिवारों के सापेक्ष अब तक 92450 महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जा चुका है, किन्तु जनपद में अन्त्योदय अन्नयोजना व पात्र गृहस्थी के अवशेष 234793 परिवारों की महिलाओं को पात्रता के अनुसार स्वयं सहायता समूहों से जोडने के निर्देश दिये गये। जीरो पावर्टी के 5219 परिवारों के सापेक्ष अभी तक 1439 परिवारों की महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोडा गया है। जिसमें विकास खण्ड नारखी, हाथवन्त एवं जसराना की प्रगति सर्वाधिक खराब रही जिस पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये। साथ ही स्वयं सहायता समूहों को रिवॉल्विंग फण्ड, सामुदायिक निवेश निधि, संकुल स्तरीय संघ के अकेक्षण, लखपति आजीविका रजिस्टर फीड़िग शतप्रतिशत पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। बैठक के दौरान उपायुक्त स्वतः रोजगार, जिला मिशन प्रबन्धक, समस्त सहायक विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास) एवं ब्लॉक मिशन प्रबन्धक उपस्थित रहे।