Loading...

डीएम रमेश रंजन की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2 .0 के अन्तर्गत यूनिफाइड वेब पोर्टल पर 27918 आवेदन पत्रो के सत्यापन के सम्बंध में बैठक

Gargachary Times 6 February 2026, 21:04 89 views
Firozabad
डीएम रमेश रंजन की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2 .0 के अन्तर्गत यूनिफाइड वेब पोर्टल पर 27918 आवेदन पत्रो के सत्यापन के सम्बंध में बैठक
जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अन्तर्गत यूनिफाइड वेब पोर्टल पर प्राप्त 27918 आवेदन पत्रों के सत्यापन के सम्बन्ध में एक आवश्यक बैठक आहूत की गयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सूचना चाही गयी कि 12 माह या कम समय में आवास पूर्ण करने वाले कितने लाभार्थियों को पुरस्कार स्वरूप रू0 10,000/- प्रदान किये गये जिस पर परियोजना अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि इस पुरस्कार का प्रावधान प्रधानमंत्री आवास योजना-2.0 में दी जानी प्रस्तावित है, प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 1.0 में इसका प्रावधान नहीं था। परियोजना अधिकारी डूडा ने बताया कि यूनिफाइड वेब पोर्टल पर प्राप्त 27918 आवेदन पत्रों में से 10594 आवेदन पत्र सत्यापित किये जा चुके है, जिसके सापेक्ष 7221 आवेदनों की डी०पी०आर० शासन को पूर्व में ही स्वीकृत हेतु प्रेषित किये जा चुकी है, जिसमें से 1839 लाभार्थियों को प्रथम किश्त की धनराशि अवमुक्त की गयी थी, जिसमें से 1744 आवेदकों का भुगतान सफल हुआ तथा 95 आवेदकों का भुगतान विफल हुआ। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सी०एल०टी०सी०, डूडा, फिरोजाबाद को निर्देशित किया कि प्रथम किश्त में सफल हुये 1744 लाभार्थियों का सत्यापन कर 25 आवास प्रतिदिन निर्माण कार्य प्रारम्भ कराये एवं जिन लाभार्थियों का आवास निर्माण कार्य चरणबद्ध रूप से पूर्ण होने पर 500 लाभार्थियों के ब्लॉक में आगामी किश्त का भुगतान किया जाये। शेष 3373 वैरिफाइड व सत्यापित किये गये आवेदकों के सम्बन्धित नगर निकाय द्वारा जी०पी०एस० फोटो सहित पात्र की सूची डूडा विभाग को उपलब्ध कराये जाने निर्देश दिये गये। नगर निकाय टूण्डला, सिरसागंज, जसराना, फरिहा एवं मक्खनपुर में इस योजना के आवेदन आबादी के अनुपात में अत्यन्त कम होने के कारण इस नगर निकाय के अधिशासी अधिकारी को नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया गया कि विशेष कैम्प लगाकर व प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक आवेदन कराना सुनिश्चित करें, जिससे कोई पात्र आवेदक आवास से वांछित न रह सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि नगर निगम, फिरोजाबाद के अतिरिक्त अन्य नगर निकायों की लगभग 10,000 पात्र लाभार्थियों की डी०पी०आर० शासन व सूडा मुख्यालय को प्रेषित की जाये। यूनिफाइड वेब पोर्टल पर लम्बित आवेदनों के त्वरित गति से सत्यापन कर जी०पी०एस० फोटो सहित पात्र, अपात्र की सूची डूडा विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये, जिससे पात्र आवेदको की डी०पी०आर० शासन व मुख्यालय को प्रेषित की जा सके एवं अपात्र आवेदकों को यूनिफाइड वेब पोर्टल से हटाया जा सके।
Follow Samachar24