सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्र ने शिव मंदिरों का किया निरीक्षण
Gargachary Times
6 February 2026, 21:36
4 views
Mathura
आगामी पर्व महाशिवरात्रि को लेकर मथुरा सीटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्र और सहायक पुलिस अधीक्षक आईपीएस आशना चौधरी के द्वारा शहर के शिव मंदिरों का निरीक्षण किया गया।
सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्र ने महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने नगर निगम, विद्युत विभाग,जल निगम एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि महाशिवरात्रि के अवसर पर
साफ सफाई,पेयजल, प्रकाश, सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं पूरी की जाए। आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्र और सहायक पुलिस अधीक्षक आईपीएस शासन चौधरी ने संयुक्त रूप से रंगेश्वर महादेव मंदिर व गलतेश्वर महादेव मंदिर परिसर का निरीक्षण किया, और सेवायतों से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था की जानकारी ली।
इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मंदिर परिसर एवं मार्गों को पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त रखा जाए, और नियमित रूप से निगरानी सुनिश्चित की जाए। आईपीएस आसन चौधरी ने पुलिस कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।