Loading...

हिंदू सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे अयोध्या हनुमानगढ़ी के प्रसिद्ध महंत राजू दास जी महाराज का किया जोशीला स्वागत

Gargachary Times 7 February 2026, 18:39 72 views
Agra
हिंदू सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे अयोध्या हनुमानगढ़ी के प्रसिद्ध महंत राजू दास जी महाराज का किया जोशीला स्वागत
विराट हिंदू सम्मेलन में शामिल होने आगरा आए अयोध्या हनुमानगढ़ी के प्रसिद्ध महंत राजू दास जी महाराज का आगरा पहुंचते ही हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के जिला अध्यक्ष आगरा एम एस ठाकुर के द्वारा जोशीला भव्य स्वागत किया गया। इनर रिंग रोड टोल प्लाजा के बाद कुबेरपुर में समाजसेवियों ने उन्हें बड़ी फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया और प्रतीक स्वरूप गदा भेंट की। इस दौरान “जय श्री राम” और “जय हनुमान” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। मीडिया से बातचीत में महंत राजू दास जी महाराज ने कहा कि आज सबसे बड़ी जरूरत हिंदू समाज की एकता है। उन्होंने कहा, “अगर हिंदू एक रहेगा तो सुरक्षित रहेगा, लेकिन अगर बंटा रहा तो उसका हाल भी कश्मीर जैसा हो सकता है।” उन्होंने समाज को एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि आपसी मतभेद और छोटे-छोटे विवादों से ऊपर उठकर राष्ट्र और समाज के हित में सोचना होगा। महंत जी ने जातियों की व्यवस्था पर बोलते हुए कहा कि यह व्यवस्था आदिकाल से चली आ रही है और यह कभी भी हिंदू एकता में बाधा नहीं रही है। उन्होंने कहा कि “हम सब सनातन संस्कृति की एक ही धारा के अंग हैं। अलग-अलग परंपराएं और पहचान होने के बावजूद हमारा मूल एक है, और उसी एकता की ताकत से समाज आगे बढ़ सकता है।” उन्होंने युवाओं से भी आह्वान किया कि वे अपनी संस्कृति, धर्म और राष्ट्र के प्रति सजग रहें और समाज को जोड़ने का काम करें। इस अवसर पर रोहित जैन, अभिषेक गुप्ता, प्रखर गुप्ता, पवन गुप्ता, आशीष गर्ग, लाला ठाकुर, पप्पू यादव, मंगल चौहान, रवि सिकरवार, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Follow Samachar24