जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सिरसागंज में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस
Gargachary Times
7 February 2026, 21:51
52 views
Firozabad
सिरसागंज तहसील में जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के साथ समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस दौरान राजस्व, पुलिस, विकास, समाज कल्याण, जल निगम, पंचायती राज से संबंधित कुल 35 मामले आए जिसमें 7 का मौके पर निस्तारण किया गया, जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित अधिकारियों को कडे़ शब्दों में निर्देशित किया कि जन समस्याओं का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से करें, जन समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, इस दौरान प्रेमचंद नामक प्रार्थी ने मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने हेतु प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को तत्काल आदेशित कर उनकी समस्या का समाधान करने हेतु निर्देशित किया।
इसी तरह प्रार्थी नीरज कुमार ने चारागाह भूमि से अवैध कब्जा हटाने की बात कही, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सिरसागंज को सम्पूर्ण मामले की जांच कर उसकी समस्या से निजात दिलाने हेतु आदेशित किया, इसी तरह परवीन नामक महिला ने राशन कार्ड से अपने परिवारजन के नाम कटने की शिकायत की जिस पर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को नियमानुसार कार्यवाई करने के आदेश दिए, इसी तरह जिलाधिकारी ने जन समस्याओं को गंभीरतापूर्ण सुनते हुए, उनके तत्काल निस्तारण के आदेश दिए, इस दौरान उपजिलाधिकारी सिरसागंज, तहसीलदार आदि जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।