Loading...

मण्डल आयुक्त ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

Gargachary Times 7 February 2026, 21:55 72 views
Agra
मण्डल आयुक्त ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण
मण्डल आयुक्त नगेंद्र प्रताप ने आज शनिवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। आयुक्त महोदय सर्वप्रथम ओपीडी पंजीकरण केंद्र पर पहुंचे जहां उन्होंने कुल ओपीडी पंजीकरण की जानकारी ली। पैथोलॉजी सेंटर पर एक्सरे मशीन से होने वाली जांच की जानकारी ली। अवगत कराया गया कि प्रतिदिन लगभग 200 जांच की जा रही हैं। परिसर में बने शौचालय का निरीक्षण किया। शौचालय में गंदगी व जाले साफ करने के साथ ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त किए जाने के निर्देश दिए। प्रस्तावित क्रिटिकल केयर ब्लॉक से लेकर एमजी रोड तक के सड़क का निरीक्षण किया। सेप्टिक टैंक एवं आवश्यक सीवर लाइन के बारे में पूछे जाने पर अवगत कराया गया कि उप नगर आयुक्त महोदय द्वारा विगत 6 फरवरी की शाम को निरीक्षण किया जा चुका है। एनआरसी वार्ड में भर्ती मरीज और उनके इलाज व्यवस्था का निरीक्षण किया। आईसीयू ब्लॉक में जीर्ण शीर्ण हालत में हो चुके शौचालय के जीर्णोद्धार करने के निर्देश दिए। जनऔषधि केंद्र और फार्मेसी सेंटर पर दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली। दवाई वितरण काउंटर पर जगह जगह गंदगी देख आयुक्त महोदय द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई। वहीं स्टॉक रजिस्टर में एक दिन पूर्व के दवाइयों का विवरण नहीं चढ़ा था। आयुक्त महोदय द्वारा निर्देश दिए गए कि प्रतिदिन स्टॉक रजिस्टर को अपडेट किया जाए तथा समूचे परिसर में नियमित साफ सफाई रहनी चाहिये
Follow Samachar24