Loading...

केबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने 165 लाख की लागत से कान्हा गौशाला का किया लोकार्पण

Gargachary Times 7 February 2026, 21:59 33 views
Firozabad
केबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने 165 लाख की लागत से कान्हा गौशाला का किया लोकार्पण
उ0प्र0 सरकार के पर्यटन एवं संस्कृत मंत्री मा0 जयवीर सिंह ने नगर पंचायत एका के ग्राम मछिरयाई ने 165 लाख की लागत से नव निर्मित कान्हा गौशाला का भव्य लोकार्पण किया, 500 गौवंशों की क्षमता वाली यह आधुनिक गौशाला क्षेत्र में निराश्रित पशुओं के संरक्षण में मील का पत्थर साबित होगी गौशाला के साथ-साथ मा0 मंत्री जी ने प्रोजेक्ट अंलकार के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण कार्याेे का लोकार्पण किया, इनमें टूूण्डला स्थित राजकीय हाईस्कूल नियामतपुर जो 47.46 लाख की लागत से यहां मल्टीपर्पज हॉल का निर्माण, 47.46 लाख की लागत से नगला सिरसागंज स्थित राजकीय बालिका इ0 कॉलेज में मल्टिपर्पज हॉल का निर्माण, इन निर्माण कार्याें से स्थानीय छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और बहुउद्देशीय गतिविधियों के लिए आधुनिक ढांचा प्राप्त होगा, इस दौरान मा0 मंत्री जी ने उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार अंतिम पायदान पर खडे़ व्यक्ति तक विकास पहुचाने के लिए प्रतिबद्ध है, आज उत्तर प्रदेश भयमुक्त शासन की मिशाल बन चुका है, जिसके कारण देश-विदेश के उद्यमी यहां निवेश करने हेतु लालायित है, हम न केवल पीड़ितों को न्याय दे रहें है, बल्कि प्रदेश को नये वैभव और उपलब्धियों के पथ पर ले जा रहें है, मा0 मंत्री जी ने अधिकारियों और जिम्मेदार नागरिको को निर्देश दिये कि वह नव निर्मित गौशाला का नियमित निरीक्षण, परीक्षण और अवलोकन करते रहें, ताकि गौवंशों की सेवा में कोई कमी न आऐ, उन्होने क्षेत्र में पर्यटन को बढावा देने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों को भी रेखांकित किया, उन्होने कहा कि आज जनपद में विश्व स्तरीय ग्लास म्यूजियम बन रहा है, रपडी जैसा पर्यटन स्थल विकसित हो रहा है, बाबा नीम करौली और सामौर धाम जैसे धार्मिक पर्यटन स्थल भी विकसित हो रहे है, इस अवसर पर बोलेते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जितना सम्मान लोगोें का है, उतना सम्मान गौवंशों का भी होना चाहिए, जिलाधिकारी ने कहा कि हम इस बात के लिए कटिबद्ध है कि विकास कार्यांे को अंतिम व्यक्ति तक पहुचायें और जनपद को विकास के शीर्ष पर ले जाए, इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह और मुख्य विकास अधिकारी ने भी अपने उद्गार व्यक्त किए, इस अवसर पर मा0 मंत्री जी और जिलाधिकारी के हाथों विभिन्न क्षेत्रों के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी सौपंे गए, जिनमें मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के अंतर्गत विपनेश कुमार और इब्राहिम खान को चैक वितरित किया गया, जबकि सपना, ललिता और उषा देवी को जो स्ंवय सहायता समूह से जुडी है उन्हे चैक और प्रशस्ति पत्र दिया गया, जबकि रीता देवी और अजय बाबू को प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत चाबी वितरित की गयी, जबकि धनबती, रहमत और सलामत को मुख्यमंत्री आवास योजनान्तर्गत चाबी वितरित की गयी, जबकि प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत रूपादेवी, धनपाल और संजय को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत चाबी भेंट की गयी, इस अवसर पर जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ-साथ ब्लॉक पंचायत अध्यक्ष कमलेश राजपूत, चैयरमेन मायादेवी आदि उपस्थित रहें। इसके अलावा सभी स्टॉलों का मा0 मंत्री जी ने अवलोकन किया और स्कूली बच्चोें ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।
Follow Samachar24