बिना पेशगार के न्यायालयों का काम हो रहा बाधित
Gargachary Times
7 February 2026, 21:59
46 views
Jalaun
कोंच(जालौन) बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामशरण सिंह कुशवाहा की अगवाई में दिन शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि हमारे यहां दो न्यायालय उपजिला अधिकारी प्रशासनिक एवं न्यायायिक न्यायालय हैं जिनमें एक ही पेशगार इनामुल नियुक्त हैं जो बिगत दो माह से बीमार होने के कारण अवकाश पर हैं जिस कारण दोनों न्यायालयों का काम बाधित हो रहा है और दोनों न्यायालय एक आउट सोर्सिंग कर्मचारी के सहारे चल रहे हैं उक्त के सम्बन्ध में अधिबक्ताओं ने प्रभारी अधिकारी/जिलाधिकारी से न्यायालयों में कोई अनुभवी पेशगार अभिलम्ब नियुक्त किये जाने की मांग है वहीं अधिबक्ताओं ने धारा 38(1) के वादों में लेखपाल/राजस्व निरीक्षक की आख्या प्रस्तुत करने की समय सीमा भी तय किये जाने की मांग की है इस दौरान तमाम अधिबक्ता मौजूद रहे।