Loading...

राष्ट्रीय कृमि दिवस पर छात्रों को खिलाई गई दवा

Gargachary Times 10 February 2026, 17:16 56 views
Mathura
राष्ट्रीय कृमि दिवस पर छात्रों को खिलाई गई दवा
बलदेव: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय बलरामपुर में आज बच्चों को पेट के कीड़ों (कृमि) से मुक्त करने के लिए चबाकर खाई जाने वाली एल्बेंडाजोल नामक कृमिनाशक गोली खिलाई गई। यह सुरक्षित गोली शिक्षकों एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रि की उपस्थिति में खिलाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ जगदीश पाठक ने बताया कि कृमिनाशन गोली खिलाए जाने का मुख्य उद्देश्य कि बच्चों को बेहतर सेहत, पोषण के साथ-साथ उचित ढंग से उनका शारीरिक और मानसिक विकास करना तथा सीखने की प्रक्रिया को बाधित न होने देना है। उन्होंने बताया कि आमतौर पर यह देखा जाता है कि जो बच्चे बिना जूते पहने मैदान में खेलते हैं, बिना हाथ धोए खाना खाते हैं, शौचालय नियमित उपयोग नहीं करते है, शौच के उपरांत व्यवस्थित रूप से हाथ नहीं धोते हैं तथा दूषित फल और सब्जियों का सेवन करते हैं, तो उन्हें कृमि संक्रमण होने की संभावना सर्वाधिक होती है। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के आयोजन में शिक्षिका गीता सक्सेना, बिंदु शर्मा, डॉ ममता रानी, पूजा रानी का विशेष सहयोग रहा।संचालन बिन्दु शर्मा ने किया।
Follow Samachar24