Loading...

बीएसए ने पारदर्शी जांच के बाद निलंबित शिक्षक को सौंपा बहाली आदेश

Gargachary Times 10 February 2026, 17:17 59 views
Mathura
बीएसए ने पारदर्शी जांच के बाद निलंबित शिक्षक को सौंपा बहाली आदेश
मथुरा :- हाल ही में विकासखंड नौहझील के शिक्षक जान मोहम्मद को भाजपा नेता द्वारा की गई विद्यालय में नमाज पढ़ने और राष्ट्र गान न कराए जाने के शिकायत के आधार पर निलंबित किए जाने और जांच के पश्चात सम्मान बहाल करने के पश्चात जनपद मथुरा की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कीर्ति रतन ने अपने बयान में कहा है कि भाजपा नेता द्वारा की गई शिकायत की निष्पक्ष जांच खंड शिक्षा अधिकारियों की टीम से कराई गई है, जिसमें उक्त शिकायत पूर्णतया झूठी पाई गई है, जिसके संबंध में उन्होंने कहा कि शिकायत पर संज्ञान लेना एक अधिकारी का कर्तव्य है, और निष्पक्ष जाँच के उपरांत न्यायोचित बहाली करना उनकी प्रशासनिक कुशलता। उन्होंने बताया कि शिक्षक जान मोहम्मद पर भाजपा नेता द्वारा लगाए गए सभी आरोप जांच रिपोर्ट में सत्यता से परे पाए गए है क्योंकि शिकायतकर्ता द्वारा उन्हें सही तथ्यों से पूरी तरह से अवगत नहीं कराया गया था, उन्होंने कहा कि जनपद में किसी अध्यापक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उनके द्वारा शिक्षकों के हित में सभी निर्णय नियमों, साक्ष्यों और जाँच रिपोर्ट की शुचिता पर आधारित लिए जा रहे है, उनके द्वारा किसी भी तरह के दबाव को किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस घटनाक्रम पर जनपद के शिक्षकों का मानना है कि मथुरा जैसे चुनौतीपूर्ण जनपद में, जहाँ शिक्षा प्रशासन को साहस, संतुलन और संवेदनशीलता के त्रिकोण पर चलना पड़ता है, वहाँ बीएसए द्वारा एक पारदर्शी कार्यप्रणाली स्थापित कर मिसाल पेश की है, जो उनकी कुशल कार्यक्षमता का प्रमाण है।
Follow Samachar24