भाकियू अराजनैतिक ने भी फिल्म घूसखोर पंडत का किया विरोध, फिल्म निर्देशक का पुतला फूका
Gargachary Times
10 February 2026, 20:04
55 views
Bulandshahr
बुलंदशहर की तहसील स्याना के कस्बा स्याना में भाकियू अराजनैतिक के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी के नेतृत्व मे सैकडो कार्यकर्ताओ एंव ब्राह्मण समाज के युवकों ने घूसखोर पंडत के फिल्म निर्देशक नीरज पांडे व फिल्मी कलाकार मनोज बाजपेई का स्याना गढ रोड पर भाकियू अराजनैतिक कैम्प कार्यालय के बाहर पुतला फूंका और साथ ही दोनो के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाये,आपको बता दें कि फिल्म घूसखोर पंडत मे मनोज बाजपेई का किरदार एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी का है,इस फिल्म को लेकर लगातार देश भर में विरोध हो रहा है इसके खिलाफ तीन दिन पूर्व ही योगी के आदेश पर लखनऊ मे नीरज पांडे,मनोज वाजपेई और फिल्म के स्टाफ के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया है,केन्द्र सरकार ने इसके टाइटल को बदलने के लेकर एडवाइजरी भी की है।