साइबर अवेयरनेस हेतु लगातार चलाया जा रहा है जागरुकता अभियान
Gargachary Times
10 February 2026, 20:12
62 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर जागरुकता अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 10-02-2026 को थाना साइबर अपराध पुलिस एवं साइबर वॉलिंटियर श्री मोहन दीक्षित द्वारा श्री माता प्रसाद कलावती देवी विद्यालय, रसूलपुर थाना रसूलपुर जनपद फिरोजाबाद में जनपद में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य से साइबर अपराध के प्रति व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के दौरान छात्र/छात्राओं, अध्यापकों एवं अन्य स्टाफ को डिजिटल माध्यमों से होने वाली ठगी, फर्जी कॉल, KYC अपडेट के नाम पर ठगी, सोशल मीडिया पर फेक आईडी, लिंक/एपीके के माध्यम से होने वाले साइबर फ्रॉड एवं ओटीपी अथवा बैंक विवरण साझा करने से होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई । कार्यक्रम में उपस्थित थाना प्रभारी साइबर अपराध श्री राजेश कुमार मय टीम एवं साइबर वॉलिंटियर श्री मोहन दीक्षित द्वारा नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने, संदिग्ध कॉल या संदेशों से सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर घटना की तत्काल 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन
फिरोजाबाद पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि डिजिटल माध्यमों का प्रयोग करते समय सतर्क रहें, किसी भी संदिग्ध लिंक/कॉल/संदेश पर अपनी निजी जानकारी साझा न करें । किसी भी साइबर अपराध संबंधी सूचना तत्काल राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें ।