डीएम रमेश रंजन द्वारा एडीएम विशुराजा एवं एडीएम न्यायिक अरविन्द द्विवेदी के साथ सदर तहसील का किया औचक निरीक्षण
Gargachary Times
10 February 2026, 20:13
55 views
Firozabad
जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा आज अपर जिलाधिकारी वि0रा0 विशु राजा एवं अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरविंद द्विवेदी के साथ सदर तहसील का औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान कार्यों में अत्यधिक शीथिलता और लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराज की व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए, जिलाधिकारी निरीक्षण की शुरुआत में उप जिलाधिकारी कोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने मुकदमों के वर्तमान स्थिति की समीक्षा की धारा-24 के अंतर्गत मुकदमों की सही पैरवी न करने और विशेष रूप से अमर सिंह बनाम करण सिंह मामले में रिपोर्ट सही ढंग से प्रस्तुत न करने पर जिलाधिकारी ने पेशकार को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए।
तहसीलदार कोर्ट के निरीक्षण के दौरान लंबित वादों की संख्या अत्यधिक पाए जाने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताई, उन्होंने तहसीलदार और उनके पेशकार को चार्जशीट देने के निर्देश देते हुए कार्य प्रणाली में सुधार की चेतावनी दी, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निम्नलिखित बिंदुओं पर कड़े निर्देश देते हुए कहा कि लंबित बैनामों की सूची तैयार कर तत्काल पेंडेंसी निकालने और केस दर्ज करने के बाद नोटिस जारी करने के निर्देश दिए जाए, धारा-67, धारा-24 और धारा-16 के अंतर्गत लंबित अनुपालनों को पूर्ण करने को कहा, तहसील के खतौनी कक्ष में लगी पे0टी0एम0 मशीन खराब मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी आपत्ति जताई और तहसीलदार को निर्देशित किया, कि इसे तत्काल ठीक कराया जाए, जिलाधिकारी ने ऑफलाइन मुकदमों के दर्ज होने पर सख्त रूप अपनाते हुए कहा कि जिन पटलों पर ऑफलाइन केस सर्वाधिक है, उनकी सूची तत्काल प्रस्तुत की जाए, उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे पटल सहायकों और उत्तरदाई अधिकारियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध चार्जशीट जारी की जाए, अंत में उन्होंने कहा कि जनता के वादों के निस्तारण में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जो भी अधिकारी या कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी के प्रति लापरवाही बरतेगा़ उसके विरुद्ध कठोरतम अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगीं।