Loading...

एफएस विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स फिएस्टा 2026 का हुआ भव्य समापन

Gargachary Times 10 February 2026, 20:14 71 views
Firozabad
एफएस विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स फिएस्टा 2026 का हुआ भव्य समापन
फिरोजाबाद । शिकोहाबाद के एफएस विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित वार्षिक खेल महोत्सव स्पोर्ट्स फिएस्टा का "भव्य समापन व पुरस्कार वितरण समारोह" खिलाड़ियों, शिक्षकों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। जिसमें, स्पोर्ट्स फिएस्टा सप्ताह के दौरान एथलेटिक्स, कबड्डी, बैडमिंटन सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया और एफएस विश्वविद्यालय की विभिन्न संस्थाओं एवं विभागों के खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं ज्ञान की सराहना व विश्वविद्यालय के सूत्र वाक्य, “विद्या धनं सर्व धनं प्रधानम्” को अपनाने की अपील करते हुए उपजिलाधिकारी शिकोहाबाद गजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि, खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि मानसिक दृढ़ता, अनुशासन एवं आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं। साथ ही, की। इस दौरान विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लेने वाले लगभग 1500 प्रतिभागियों को पदक, प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफियां प्रदान की गई। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. दिलीप यादव, प्रति-कुलाधिपति डॉ. योगेश यादव, ट्रस्टी डॉ. राहुल यादव एवं डॉ. नितिन यादव ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि, यह वार्षिक अंतर-संस्थागत खेल आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सशक्त आधार प्रदान करता है। कुलपति डॉ. संजीव भारद्वाज एवं महानिदेशक डॉ. अभिनव श्रीवास्तव ने कहा कि, विश्वविद्यालय भविष्य में खेल गतिविधियों को भी अधिक व्यापक एवं संगठित स्वरूप देगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष, सैनिक यूनियन फिरोजाबाद/ पूर्व सूबेदार मेजर रामवीर सिंह, सूबेदार नरेश यादव, पूर्व प्रधानाचार्य, संस्कृत पाठशाला शिकोहाबाद अशोक तिवारी सहित अंतर्राष्ट्रीय पहलवान विक्रम सिंह यादव व अन्य उपस्थित रहे।
Follow Samachar24