Loading...

एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Gargachary Times 10 February 2026, 20:17 66 views
Mathura
एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
मथुरा के महावन क्षेत्र स्थित खप्परपुर गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने कथित तौर पर जहर खाकर सामूहिक आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार खप्परपुर के रहने वाले मृतक मनीष ने अपनी पत्नी सहित तीन बच्चों के साथ, सोमवार की रात को दूध में मिलाकर जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। जिससे परिवार के पांचों सदस्यों की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह हुई। पड़ोस में रह रहे मृतक मनीष के भाई को सुबह जब कोई हलचल दिखाई नहीं दी, तो उसने बाउंड्री से कूद कर अंदर जाकर देखा तो घर के अंदर पांचो सदस्यों के शव पड़े हुए थे। जिसकी जानकारी उसने ग्रामीणों को और स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस एवं एसएसपी श्लोक कुमार और जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह भी पहुंचे। जांच पड़ताल में प्रथम दृष्टया सुसाइड माना जा रहा है। घटनास्थल से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है ,,मैं मनीष और सीमा अपनी मर्जी से मरे हैं,, वही एक दीवार पर भी इसी तरह से लिखा हुआ मिला है। वही सुसाइड से पहले का एक वीडियो भी पुलिस को मिला है जिसमें मनीष कह रहा है कि हम अपनी मर्जी से मर रहे हैं पुलिस किसी को परेशान ना करें। वहीं पुलिस इस घटना की पूरी जांच पड़ताल में जुटी हुई है, पुलिस ने घटनास्थल से सभी साक्ष्य एकत्रित किए। ग्रामीण व परिजनों सहित अन्य लोगों से भी पुलिस पूछताछ करने में लगी हुई है। वहीं पुलिस तंत्र-मंत्र के एंगल से भी जांच कर रही है, जिस मंदिर में मनीष पूजा करने के लिए जाते थे पुलिस के द्वारा उस मंदिर के पुजारी से भी पूछताछ की जा रही है। वही इस घटना में पुलिस की दो थ्योरी निकाल कर आ रही है, पहली पति-पत्नी और बच्चों ने दूध में जहर मिलाकर पी लिया। दूसरी पति ने पहले पत्नी की हत्या की, बाद में बच्चों की जान ली।फिर करंट लगाकर खुद आत्महत्या कर ली। वहीं अधिकारियों का कहना है कि मौत की सटीक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी।
Follow Samachar24