Loading...

ट्रांस यमुना कॉलोनी G ब्लॉक में 1 महीने से अधूरा पड़ा गली बनाने का काम

Gargachary Times 10 February 2026, 20:26 70 views
Agra
ट्रांस यमुना कॉलोनी G ब्लॉक में 1 महीने से अधूरा पड़ा गली बनाने का काम
गली निर्माण के नाम पर सड़क पर गिट्टी डालकर छोड़ देने से स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी हो रही है। इस अधूरे काम के कारण छोटे बच्चों के लिए दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है, कुछ सीवर के ढक्कन भी खुले हुए हैं जिससे दुर्घटना होने की संभावना बढ़ सकती है, आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, कुछ लोगों के मकान ऊंचे होने के कारण वह अपने वाहन घर में खड़े नहीं कर पा रहे हैं। प्रशासन को इस ओर ध्यान देकर काम जल्द पूरा करना चाहिए। स्थानीय समस्या: गिट्टी के कारण गाड़ियां फिसल रही हैं और बच्चों/बुजुर्गों को चलने में दिक्कत हो रही है। प्रशासन की लापरवाही: काम कब शुरू होगा और कब पूरा होगा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। जनता की मांग: सड़क का काम तुरंत शुरू कराकर उसे समतल किया जाए।
Follow Samachar24