Loading...

थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा 02 गुमशुदा हुए बच्चों को किया सकुशल बरामद

Gargachary Times 11 February 2026, 21:04 53 views
Firozabad
थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा 02 गुमशुदा हुए बच्चों को किया सकुशल बरामद
थाना रसूलपुर पर आवेदक दिनेश व विमल कुमार निवासीगण नींबू वाला बाग थाना रसूलपुर फिरोजाबाद द्वारा अवगत कराया कि उनके बच्चे कृष पुत्र दिनेश कुमार उम्र करीब 14 वर्ष व शौर्य पुत्र विमल कुमार उम्र करीब 11 वर्ष सुबह 09.00 बजे घर से स्कूल के लिये गये थे लेकिन अभी तक वापस नहीं आये हैं । बच्चों की सकुशल बरामदगी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में थाना रसूलपुर पर 03 पुलिस टीमों का गठन किया गया था । गठित टीमों द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के अन्तर्गत सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण करते हुए प्रमुख स्थानों जैसे बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन पर व्यापक सर्च अभियान चलाकर गुमशुदा बच्चो की बरामदगी हेतु प्रसाय किये गये । सीसीटीवी कैमरों के निरीक्षण से ज्ञात हुआ कि उक्त दोनों गुमशुदा बच्चे रेलवे स्टेशन की तरफ गये हैं । पुलिस टीम द्वारा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ पुलिस टीमों से समन्वय कर सर्च ऑपरेशन में गुमशुदा बच्चों के ट्रेन में बैठकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुचने की जानकारी प्राप्त हुई । दिनांक 10.02.2026 को थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा फोटो व व्यापक सर्च अभियान से गुमशुदा बच्चों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर नई दिल्ली CWC के समक्ष पेश कर परिवारीजन के सुपुर्द किया गया है । बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों द्वारा फिरोजाबाद पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया । पूछताछ में बच्चों द्वारा बताया कि गणित की परीक्षा के डर से वो दोनों स्कूल न जाकर दिल्ली की तरफ ट्रेन में बैठकर चले गये
Follow Samachar24