उरई सदर क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार शर्मा ने कोटरा में किया पैदल गस्त
Gargachary Times
11 February 2026, 21:23
8 views
Jalaun
जनपद जालौन के कस्बा कोटरा में आज उरई सदर क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार शर्मा ने मेन बाजार में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने कोटरा बस स्टैंड स्थित नगर पंचायत कार्यालय के पास बने पुराने थाना भवन का निरीक्षण भी किया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार ने कोटरा थाना प्रभारी विमलेश कुमार को निर्देशित किया कि थाना चौकी में कार्यालय की तैयारी शीघ्र पूर्ण कराई जाए, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
पैदल गश्त के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और बाजार में मौजूद लोगों को पुलिस की सक्रियता का एहसास कराया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार शर्मा के साथ कोटरा थाना प्रभारी विमलेश कुमार, एसएस आई नन्नेलाल एसआई अंशुल नायक सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।