पूर्व आईपीएस अधिकारी की फर्जी आईडी से पत्रकार के साथ ठगी का प्रयास
Gargachary Times
12 February 2026, 19:48
36 views
Mathura
गोवर्धन पुलिस एक ओर जहां सायबर ठगों के विरुद्ध बड़ी बड़ी कार्यवाही कर रही है तो वहीं दूसरी ओर साइबर ठग हैं कि मानते नहीं।ताजा मामला गोवर्धन का है जहां पत्रकार नरेश उपाध्याय को पूर्व आईपीएस अधिकारी राकेश सिंह की फर्जी आईडी से पत्रकार को मैसेज किया जाता है कि में राकेश सिंह बोल रहा हूं मेरे एक मित्र जो कि सीआरपीएफ में है उनका ट्रांसफर हो गया है जम्मू कश्मीर में तो वो अपना नया फर्नीचर बहुत कम दाम में बेचकर जा रहे हैं और उनको पैसे की अर्जेंट आवश्यकता है आप उस फर्नीचर को ले लेना उनको पैसे दे देना। जिसके बाद पत्रकार को एक नम्बर से कॉल आता है कि में सीआरपीएफ में हूं ओर राकेश सिंह ने आपका नंबर दिया है आप मेरा फर्नीचर ले लो और 80000 मुझे फोन पर डाल दो। पत्रकार नरेश उपाध्याय जो कि काफी समय से न्यूज पेपर में काम कर रहे हैं वो ठगी की इस प्रक्रिया को भांप कर तुरंत थाने पहुंचे और थाना प्रभारी भगवत सिंह को पूरे प्रकरण से अवगत कराया और प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की। देखना होगा आगे गोवर्धन क्षेत्र में साइबर ठग ओर ठगी के ऐसे नए क्या क्या कारनामे सामने आयेंगे। ओर कितनी जल्दी पुलिस प्रशासन द्वारा ठगी की इस घातक विषैली जड़ों का कब जड़ से काटा जाएगा।