Loading...

बरसाना में लठमार होली और लड्डू होली की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

Gargachary Times 12 February 2026, 19:49 22 views
Mathura
बरसाना में लठमार होली और लड्डू होली की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा
बरसाना -मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बरसाना पहुंचकर प्रसिद्ध लठमार होली एवं लड्डू होली की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ मंदिर परिसर, रंगीली गली, मुख्य मार्गों तथा आयोजन स्थलों का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, बैरिकेडिंग, पार्किंग, यातायात नियंत्रण तथा चिकित्सा सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होली में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं, इसलिए सभी व्यवस्थाएं सुचारु और व्यवस्थित रहनी चाहिए। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क रहकर भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए गए, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।
Follow Samachar24